{"_id":"641c8778958448cee7012814","slug":"chhattisgarh-villagers-protest-against-aluminum-plant-with-sticks-in-ambikapur-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में हंगामा: अंबिकापुर में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे हजारों ग्रामीण, अफसरों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में हंगामा: अंबिकापुर में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे हजारों ग्रामीण, अफसरों को घेरा
Thu, 23 Mar 2023 10:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:38 PM IST
सार
सीतापुर एसडीएम रवि राही ने कहा कि करदना में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। कुछ असामाजिक तत्व लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए थे, जिसके कारण शिविर प्रभावित हुआ। उन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम करदना में गुरूवार को जन समस्या निवारण शिविर में हंगामा हो गया। चिरगा के एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में करीब एक हजार ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और अधिकारियों को घेर लिया। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते शिविर की कार्रवाई भी नहीं हो सकी। ग्रामीणों को शक था कि शिविर के बहाने प्लांट की जनसुनवाई आयोजित की गई है। प्रशासन ने दावा किया है कि शिविर में कुछ आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से चिरंगा से लगे ग्राम करदना में गुरूवार को जनसमस्या शिविर का आयोजन किया था। चिरंगा में एल्युमिनियम प्लांट का विरोध करने वालों में ग्राम करदना के ग्रामीण भी शामिल हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। सुबह 10 बजे प्रशासनिक अफसर गांव पहुंचे तो करीब एक हजार ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंच गए। इसमें चिरंगा सहित कालीपुर, मांजा, लैगू, व करदना के ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
नहीं खोलने देंगे प्लांट
ग्रामीणों ने कहा कि वे मां कुदरगढ़ी एल्यूमिना प्लांट नहीं खोलने देंगे। ग्रामीणों क़ो शक था कि जन समस्या निवारण शिविर के नाम पर चिरगा गांव में खुलने वाले मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट के लिए जन सुनवाई आयोजित की जा रही है। शिविर क़ो बाद में जन सुनवाई का शिविर बताकर लोगों का समर्थन ले लिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसा ही प्रयास बुधवार को ग्राम पंचायत मांजा में हुआ था। करीब एक साल पहले ग्राम पंचायत मांजा में प्लांट की सुनवाई के दौरान विरोध हिंसक हो गया था।
क्यों हो रहा विरोध
मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट के लिए चिरंगा में 850 एकड़ जमीन का आबंटन किया गया है। प्लांट से कई किलोमीटर के दायरे में संभावित प्रदूषण को लेकर चिरंगा सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्लांट की स्थापना के बाद अत्यधिक पानी के उपयोग से माजा नदी का अस्तित्व भी संकट में आ जाएगा, जो ग्रामीणां के कृषि और निस्तार का मुख्य साधन है। इसके कारण चार सालों से ग्रामीण इस प्लांट का विरोध कर रहे हैं।