फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh Police officer beat two boys for delay in removing bike from road in balrampur

पुलिस वाला गुंडा, VIDEO: सड़क से बाइक हटाने में देरी पर भड़का थानेदार, दो लड़कों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 08 May 2023 02:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 02:54 PM IST
सार

घटना रविवार की बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और सामने आने के बाद भी पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि चौकी प्रभारी पासवान दोनों लड़कों को किसी तरह से पीट रहे हैं।  
 

विज्ञापन
chhattisgarh Police officer beat two boys for delay in removing bike from road in balrampur
बलरामपुर में लड़कों को सड़क पर पीटते चौकी प्रभारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और आम लोगों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब बलरामपुर में एक दरोगा ने दो लड़कों की बेरहमी से सड़क पर पिटाई कर दी। दोनों लड़कों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे। इस दौरान थानेदार ने उन्हें हॉर्न देकर हटने के लिए कहा। इसमें थोड़ी देर हो गई तो थानेदार ने लड़कों को लात-घूंसों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो गाड़ी से उतरकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, दो लड़कों ने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदी और बाइक लेकर जाने के लिए निकले। इस दौरान दोनों श्याम चौक पर खड़े थे। तभी वहां से वाड्रफनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान निकले। उन्होंने अपनी गाड़ी का हॉर्न बजाया और लड़कों को वहां से हटने के लिए कहा। इस पर लड़कों ने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हुई। बाइक हटाने में थोड़ी देर लगने से चौकी प्रभारी पासवान भड़क गए। गुस्से में अपनी गाड़ी से उतरे और दोनों लड़कों से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
सड़क मार मारपीट होती देख लोगों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि चौकी प्रभारी पासवान दोनों लड़कों को किसी तरह से पीट रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौकी प्रभारी ने दोनों लड़कों को पूरे बस स्टैंड पर घुमा-घुमा कर पीटा। थप्पड़, घूंसे और लात मारी। इसके चलते दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर है। 


यह भी पढ़ें...Jagdalpur News: मेकाज के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी को पीटा, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस



डॉक्टरों ने ट्रेनी डीएसपी को पीटा
वहीं जगदलपुर में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से आगे मारेंगा चौक पर रविवार रात डॉक्टरों और पुलिस के बीच विवाद व मारपीट हो गई। आरोप है कि मेकाज के डॉक्टरों ने ट्रेनी डीएसपी की पिटाई कर दी। वह रात में पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान चौक के पास युवक-युवती को देखकर उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने अपने दोस्तों को कॉल कर दिया। थोड़ी देर में कई डॉक्टर पहुंच गए और विवाद के बाद ट्रेनी डीएसपी व उनके चालक की पिटाई कर दी। डीएसपी की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। 

यह भी पढ़ें...कांग्रेस नेता और IPS अफसर के बीच हाथापाई: बस्तर कोतवाली के अंदर चले थप्पड़, कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी



ट्रेनी आईपीएस और कांग्रेस नेता में चले थप्पड़
इससे पहले जगदलपुर में ही दो मई को एक ट्रेनी आईपीएस और कांग्रेस नेता के बीच थाने में विवाद हो गया था।  इस दौरान थाने में ही हाथापाई हो गई और जमकर थप्पड़ चलने लगे।  इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। फिर कार्यकर्ता एसपी दफ्तर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते रहे। बताया गया कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता किसी काम से बस्तर कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान उनका ट्रेनी आईपीएस से विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed