फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh Police arrested two accused in murder of woman after misdeed in Balrampur

Chhattisgarh: दो युवकों ने पहले मर्जी से बनाए विधवा से संबंध, फिर साथ बैठकर पी शराब और नशे में बन गए हैवान

Wed, 05 Jul 2023 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 07:12 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम जवाहरनगर में दो युवकों ने एक विधवा महिला की हत्या कर दी। पहले दोनों ने विधवा की मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में युवक फिर जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने शोर मचाते हुए उनका विरोध किया। 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested two accused in murder of woman after misdeed in Balrampur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत ग्राम जवाहरनगर में दो युवकों ने एक विधवा महिला की हत्या कर दी। पहले दोनों ने विधवा की मर्जी से उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में युवक फिर जबरदस्ती करने लगे तो महिला ने शोर मचाते हुए उनका विरोध किया। इस पर युवकों ने मुंह दबाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने झारखंड भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो सड़ी-गली हालत में मिला शव
कुसमी एसडीओपी रितेश कुमार चौधरी ने बताया कि छह जुलाई को ग्राम जवाहरनगर निवासी विधवा बिलासी बाई उरांव का शव घर में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला के सिर पर चोट के निशान थे। उसका शव सड़ चुका था और दुर्गंध पूरे घर में फैली हुई थी। इससे स्पष्ट हो गया कि शव कम से कम चार से पांच दिन पुराना है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी के निर्देश पर जांच के लिए पुलिस ने गांव में ही कैंप कर लिया। 
विज्ञापन


झारखंड भागने की फिराक में थे आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि बिलासी बाई उरांव (45) घर में अकेली रहती थी। करीब चार दिन पहले गांव के ही द्वारिका प्रसाद उर्फ शिशु उरांव (19) और मंगलसाय उरांव (33) को महिला के घर के पास देखा गया था। नजर रखने पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इस पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। दोनों झारखंड भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से संबंध बनाना और उसकी हत्या करना स्वीकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई की दोपहर करीब 12 से एक बजे वे बिलासी बाई के घर पहुंचे थे। तीनों ने साथ मिलकर शराब पी। ज्यादा मात्रा में शराब पीने के बाद द्वारिका प्रसाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद दोनों ने फिर से महिला से संबंध बनाना चाहा और जोर जबरदस्ती करने लगे। इस पर महिला ने फटकार लगाते हुए धमकी दी कि जबरदस्ती करोगे तो गांव में शोर मचाकर उनकी करतूत बता देगी। इसके चलते द्वारिका और मंगल साय डर गए। 


कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या
आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से द्वारिका प्रसाद ने बिलासी बाई के सिर पर हमला कर दिया। मंगल साय ने उसका मुंह दबाया। बिलासी बाई के मर जाने के बाद दोनों अपने घर चले गए। दोनों आरोपी उसके घर के आसपास  निगरानी भी करते रहे। पुलिस जांच शुरू हुई तो पकड़े जाने के डर से वे झारखंड अपने रिश्तेदार के यहां भागने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed