{"_id":"6409d40bf3432f19cc0baa65","slug":"chhattisgarh-doctor-beaten-up-after-entering-surajpur-district-hospital-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज को लेकर डॉक्टर की पिटाई: नाराज साथियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, कल से हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज को लेकर डॉक्टर की पिटाई: नाराज साथियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, कल से हड़ताल की चेतावनी
Thu, 09 Mar 2023 06:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:11 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी प्रकाश राठौर ने बताया कि, डाक्टर अनीश की शिकायत पर पुलिस ने सौरभ जिंदिया, नीरज जिंदिया एवं अन्य के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर की पिटाई के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में होली की शाम कुछ लोगों ने जिला अस्ताल के एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि घायल युवक के इलाज को लेकर डॉक्टर से मारपीट की गई। वहीं मामला सामने आने के बाद साथी डॉक्टरों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन
होली की शाम को जिला अस्पताल सूरजपुर में डा. अनीश कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। इस दौरान एक युवक को मारपीट में घायल होने के कारण उपचार के लिए लाया गया था। डॉक्टर अनीश उसका उपचार कर रहे थे। तभी कुछ लोग उनके केबिन में पहुंचे और अपने तरीके से इलाज करने का दबाव बनाने लगे। इस पर डॉ. अनीश ने मना कर दिया, तो उन लोगों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहीं मौजूद थे। किसी तरह उन्होंने और अन्य कर्मियां ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
काली पट्टी लगा विरोध प्रदर्शन
जिला अस्पताल के डाक्टर अनीश के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अस्पताल के डाक्टरों और कर्मियों में आक्रोश है। गुरूवार को जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों और सभी स्टाफ ने एक घंटे प्रदर्शन किया। सभी ने दिनभर काली पट्टी लगाकर काम किया। डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि गुरुवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शुक्रवार से हड़ताल में चले जाएंगे।
विज्ञापन