फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   MCB News: Traders Rally for Rail Expansion, Demand Daily Train Services; Submit Memorandum to DRM

MCB News: रेल सुविधाओं के विस्तार पर व्यापारी लामबंद, ट्रेनों के रोजाना संचालन की मांग, DRM को मांगपत्र सौंपा

Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
सार

रेल सुविधाओं और औद्योगिक विकास को लेकर MCB में नई उम्मीद जगी है। व्यापारियों ने DRM के सामने कई प्रस्ताव रखे हैं, जिनमें चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में 2AC कोच, नई MEMU सेवा, ट्रेनों के विस्तार और रेलवे की खाली जमीन के उपयोग जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

विज्ञापन
MCB News: Traders Rally for Rail Expansion, Demand Daily Train Services; Submit Memorandum to DRM
डीआरएम से मिले चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी

विस्तार

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के MCB जिला पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर के प्रमुख नेता संजीव ताम्रकार के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात की। मनेंद्रगढ़ पहुंचे डीआरएम को प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपकर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल सुविधाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ी मांगें रखीं। बैठक में रेल प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख देखने को मिला।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने आम लोगों और व्यापारिक वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। चेंबर के प्रयासों से शुरू किए गए 3AC कोच को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त 2AC कोच जोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार गोंदिया तक करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र के लोगों को रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके।
विज्ञापन


वर्तमान में सीमित दिनों में संचालित चिरमिरी-रीवा ट्रेन को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सप्ताह के सातों दिन चलाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का विस्तार चिरमिरी तक करने की मांग की। इससे मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को नागपुर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NH-45 की बदहाली पर सख्ती: केवंची-रतनपुर मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 40 दिन में सुधार की उम्मीद

चिरमिरी से बिलासपुर के बीच नई MEMU ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। चेंबर ने सुझाव दिया कि ट्रेन सुबह 5 बजे चिरमिरी से रवाना होकर 11 बजे बिलासपुर पहुंचे और वापसी में दोपहर 12 बजे बिलासपुर से रवाना होकर शाम 6 बजे चिरमिरी पहुंचे। रेल सुविधाओं के अलावा क्षेत्र में उद्योग और रोजगार बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। चेंबर ने पाराडोल से नागपुर हाल्ट रेल परियोजना के कार्य में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय में पूरा कराने की मांग की।


मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में रेलवे के पास उपलब्ध करीब 400 से 500 एकड़ खाली जमीन को भविष्य की रेलवे परियोजनाओं में शामिल करने का आग्रह किया गया। संजीव ताम्रकार ने कहा कि इस जमीन का उपयोग नए उद्योगों और सेवा क्षेत्र के विस्तार के लिए किया जा सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

चेंबर पदाधिकारियों और व्यापारियों की मांगों को सुनने के बाद बिलासपुर डीआरएम राकेश रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर उम्मीद जगी है। अब क्षेत्रवासियों की नजर रेल प्रशासन की ओर से इन प्रस्तावों पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed