Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   CG Election 2023 Rahul Gandhi to visit Surguja on November 8 will address public meeting in Katkalo

CG Election 2023: आठ नवंबर को राहुल गांधी का सरगुजा दौरा, कतकालो में जनसभा को करेंगे संबोधित

Tue, 07 Nov 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सरगुजा जिले में एक बड़ी चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा आएंगे। यहां से उपमुख्यमंत्री मंत्री टीएस सिंहदेव को साथ लेकर जशपुर रवाना होंगे।

विज्ञापन
CG Election 2023 Rahul Gandhi to visit Surguja on November 8 will address public meeting in Katkalo
राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सरगुजा जिले में एक बड़ी चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा आएंगे। यहां से उपमुख्यमंत्री मंत्री टीएस सिंहदेव को साथ लेकर जशपुर रवाना होंगे। जशपुर से लौट कर लुंड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन


राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एआईसीसी सचिव चंदन यादव, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की सभा लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा के मध्य दरिमा में हुई थी। इस सभा के बाद से चुनावी माहौल बदल गया। सरगुज सम्भाग की सभी 14 सीट जीतकर कांग्रेस ने इतिहास रच दिया था। सरगुजा के सीतापुर की सभा में राहुल गांधी पहली बार किसानों का कर्ज माफ करने और धान का बोनस देने की बात कही थी जिसे सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही पूरा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed