Ambikapur: धान खरीदी को लेकर बघेल सरकार पर भाजपा का हमला, साय बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव, खत्म होगा वनवास
शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश से 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की दर 3000 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा कर सकती है। भाजपा के चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में जब समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल था, तब कांग्रेस ने 2500 रुपये प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की थी, अब धान का केंद्रीय समर्थन मूल्य 2184 रुपये है, तो छत्तीसगढ़ में किसानों से 3000 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदा जाना चाहिए। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है।
शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश से 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने का निर्णय लिया है। इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी का 80 फीसदी राशि दी जा रही है। इसमें 20 प्रतिशत राशि देकर प्रदेश सरकार धान खरीदी का श्रेय ले रही है और झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने पर सहमत हो गई है। इसमें प्रदेश सरकार का कोई रोल नहीं है। प्रदेश में कुल 40.78 लाख किसान हैं लेकिन प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि मात्र 22 लाख किसानों को मिल पा रही है। प्रदेश के 18 लाख से अधिक किसानों को यह राशि नहीं मिलने के लिए प्रदेश सरकार दोषी है।
पीएम के नाम भेजेंगे पोस्टकार्ड-
विष्ण देव साय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सेंट्रल पूल में 86.5 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने के निर्णय से प्रदेश में किसानों का पूरा धान खरीदा जा सकेगा। इससे किसानों को फायदा होगा। इस निर्णय को किसानों तक भाजपा पहुंचाएगी और भाजपा को इसका लाभ होगा। किसानों के माध्यम से पीएम मोदी के नाम धन्यवाद पत्र पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा।
एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, सीएम का निर्णय करेगा सेंट्रल बोर्ड-
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय से यह पूछे जाने पर कि क्या वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं? साय ने कहा कि हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला भाजपा का सेंट्रल बोर्ड करेगा।
जल्द खत्म होगा वनवास-
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्ण देव साय ने कहा कि प्रदेश में 15 वर्ष तक सत्तासीन रही भाजपा के शासनकाल में किसानों के हित में कई बेहतर निर्णय लिए गए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धान खरीदी व चावल योजना में शायद कोई कमी रह गई थी, इसलिए भाजपा को वनवास मिला, लेकिन यह वनवास लंबा नहीं है। पांच साल का वनवास जल्द समाप्त होगा।