{"_id":"686d2fbd417d3479440c8536","slug":"bike-rider-dies-tragically-after-being-hit-by-a-car-on-ambikapur-bilaspur-national-highway-130-in-surguja-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगुजा: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में कार की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में कार की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम
Tue, 08 Jul 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:18 PM IST
सार
सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित हंसडांड ग्राम में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
सरगुजा जिला के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित हंसडांड ग्राम में अज्ञात बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की शाम 3 बजे की है, जहां कपिल हरिजन पिता जवाहर हरिजन उम्र 23 वर्ष चैनपुर बड़का पारा निवासी अपनी बाइक में सवार होकर लखनपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक हंसडांड के पास पहुंचा के पास पहुंचा विपरीत दिशा अंबिकापुर की ओर से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार फरार हो गया।युवक के सिर में गंभीर चोट लगने तथा हाथ व पैर टूटने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक के शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन