फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Akash and Rajat of Surguja gave important responsibility of refereeing in National Woodball Championship

Ambikapur News: सरगुजा के आकाश और रजत को राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में मिली अहम जिम्मेदारी

Mon, 23 Feb 2026 05:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 05:28 PM IST
सार

इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के दो राष्ट्रीय खिलाड़ी रेफरी बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। देशभर के करीब 65 विश्वविद्यालयों की टीमों वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी सौंपा जाना सरगुजा के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
Akash and Rajat of Surguja gave important responsibility of refereeing in National Woodball Championship
राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दुबे और रजत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के दो राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दुबे और रजत सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 के रेफरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी तक मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में देशभर के लगभग 65 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में निर्णायक की जिम्मेदारी मिलना सरगुजा जिले के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी अब केवल खेल प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं। वे खेल संचालन और तकनीकी दक्षता में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। 
विज्ञापन


आकाश दुबे और रजत सिंह पहले भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। रजत सिंह वर्तमान में के.आर टेक्निकल कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों निर्णायकों का चयन जिले की खेल प्रतिभा और निरंतर प्रगति को दर्शाता है। सरगुजा जिला वुडबॉल संघ, सरगुजा जिला बास्केटबॉल परिवार और के.आर. टेक्निकल कॉलेज ने उन्हें बधाई दी है। विश्वविद्यालय परिवार ने भी दोनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने आकाश दुबे और रजत सिंह की तकनीकी दक्षता की सराहना की है। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी अब केवल मैदान पर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। बल्कि खेल के तकनीकी पहलुओं और संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी यह भूमिका सरगुजा जिले के खेल विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में चयन होना सरगुजा के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि जिले में खेल प्रतिभाओं का निरंतर विकास हो रहा है। रजत सिंह का क्रीड़ा अधिकारी होना भी उनकी विशेषज्ञता को प्रमाणित करता है। विभिन्न खेल संघों और शैक्षणिक संस्थानों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed