फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Alert issued in Meteorological Department: thunderstorm and hail are likely to occur within next 3 hours

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: अगले 3 घंटे के अंदर गरजेंगे मेघ, अंधड़ और ओले गिरने की संभावना

Mon, 08 Apr 2024 05:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 08 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए मेघगर्जन के सात अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Alert issued in Meteorological Department: thunderstorm and hail are likely to occur within next 3 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए मेघगर्जन के सात अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बूंदा-बंदी हो रही है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को आज राहत मिली है। इससे तापमान में भी असर पड़ेगा और पारा तीन से पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है। 
विज्ञापन




बीते दिनों रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहें। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। एक दो स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम खुशनुमा हो गया है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आंतरिक ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ विदर्भ मराठवाड़ा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक एक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके वजह है कि प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही गरज चमक के साथ और अंधड़ चलने की भी संभावना है। 


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। यहां की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में रायपुर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed