फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration on alert in view of increase in paddy procurement in Bilaspur

धान खरीदी: दिसबंर शुरू होते ही खरीददारी बढ़ी, चेक पोस्टों पर की जा रही वाहनों की जांच, प्रशासन अलर्ट

Fri, 06 Dec 2024 04:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इन चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अवैध धान की जानकारी मिलने पर विशेष चेकिंग दल को सूचित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Administration on alert in view of increase in paddy procurement in Bilaspur
कलेक्टर अवनीश शरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। दिसंबर माह की शुरुआत होते ही अब धान खरीदी में तेजी देखी जा रही है। जिले के तमाम धान खरीदी केंद्रों पर अब किसान अपने धान लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रशासन भी धान खरीदी में आई तेजी के मद्देनजर अलर्ट नजर आ रहा है। खरीदी केंद्रों में धान की अवैध खपत रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती गांवों में सात चेकपोस्ट बनाये गये हैं। 

विज्ञापन


वन एवं खनिज विभाग के पूर्व में कार्यरत बैरियर का उपयोग चेकपोस्ट के रूप में किया जा रहा है। अतिरिक्त अमला की ड्यूटी लगाई गई है। बिलासपुर परिक्षेत्र में हरदीपारा बेरियर, सोंठी बैरियर, रतनपुर परिक्षेत्र में रतनपुर बैरियर, कोटा परिक्षेत्र में कुवारीमुड़ा और पटैता बैरियर, बेलगहना में केकराडीह बेरियर तथा मस्तुरी में लवर खनिज जांच चौकी स्थापित किये गये हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इन चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अवैध धान की जानकारी मिलने पर विशेष चेकिंग दल को सूचित किया जाएगा, जो मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करेगी। चेक पोस्टों में तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। वहीं अब तक 15 बिचौलियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed