{"_id":"675effccd39a13b9b304937a","slug":"accused-who-tried-to-have-physical-relations-with-a-girl-in-raigarh-arrested-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'शादी का नाटक कर पहनाया मंगलसूत्र, फिर कमरे में ले जाकर...,' पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'शादी का नाटक कर पहनाया मंगलसूत्र, फिर कमरे में ले जाकर...,' पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती
Sun, 15 Dec 2024 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 15 Dec 2024 09:42 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में शादी का नाटक करने के बाद एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई। अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया।
विज्ञापन
अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया।
विज्ञापन
इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।