{"_id":"641f13022d617c730e0565ce","slug":"accused-arrested-for-threatening-employees-in-education-department-in-balodabazar-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर मांगे शराब पीने के लिए रुपये, नहीं देने पर तलवार दिखाकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर मांगे शराब पीने के लिए रुपये, नहीं देने पर तलवार दिखाकर की मारपीट
Sat, 25 Mar 2023 08:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:58 PM IST
सार
आरोपी ने शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी से धारदार हथियार भी जब्त किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने शासकीय कर्मचारियों को धमकी देने और मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग के दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी से धारदार हथियार भी जब्त किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी मेन रोड स्थित जिला परियोजना समग्र शिक्षा कार्यालय में स्थानीय निवासी गौरव शुक्ला पहुंच गया। उसने वहां काम कर रहे शासकीय कर्मचारियों से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब कर्मचारियों ने मना किया तो आरोपी ने उनसे धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने तलवार जैसा धारदार हथियार निकाल लिया और वहां लहराते हुए गालियां देने लगा। आरोपी ने कर्मचारियों को धमकी भी दी। काफी देर हंगामा चलता रहा। फिर आरोपी वहां से चला गया। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन