फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man died due to snake bite in Korba

Korba: झाड़-फूंक के चक्कर में युवक की मौत, सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय बैगा के पास गए परिजन

Mon, 05 May 2025 12:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 May 2025 12:39 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गितारी गांव में बैगा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए। इसके बाद परिजन सोहन को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man died due to snake bite in Korba
जिला मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के गितारी गांव निवासी बिहारी लाल का परिवार पास के महौरभांठा गांव में ईंट बनाने का काम करने गया था। सोमवार सुबह बिहारी लाल का 19 वर्षीय बेटा सोहन बिंझवार जमीन पर सो रहा था। इस दौरान करैत सांप ने उसे काट लिया। सोहन ने इसकी सूचना अपने पिता और अन्य लोगों को दी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय गितारी गांव में बैगा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए। बैगा के घर पर न मिलने के कारण काफी समय बर्बाद हुआ। इसके बाद परिजन सोहन को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता बिहारी लाल ने बताया कि सांप के काटने के बाद उन्होंने सांप को जाते हुए देखा, लेकिन बुजुर्गों की मान्यता के अनुसार सांप को नहीं मारा और उसे छोड़ दिया। बिहारी लाल ने कहा कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वे पत्नी व बेटे के साथ मिलकर ईंट बनाने का काम करते हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बारिश के कारण जमीन का तापमान बदलने से सांप अपने बिलों से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे जमीन पर न सोएं और सांप के काटने पर झाड़फूंक के लिए बैगा के पास जाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed