{"_id":"680a057616b4cfd88601adb0","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-raigarh-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में अज्ञात वाहन ने मेला देखकर घर लौट रहे शख्स को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में अज्ञात वाहन ने मेला देखकर घर लौट रहे शख्स को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Thu, 24 Apr 2025 03:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:25 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में मेला देखकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोहन सिदार (35) पुत्र प्रेम सिंह सिदार निवासी कानाकोट मेला देखने के लिए अपने साथियों के साथ कोटरीमाल आया हुआ था। यहां से मेला देखने के बाद कल वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक जब घरघोड़ा-छाल रोड़ में स्थित बघेल फेब्रिकेशन के पास पहुंचा ही था, तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया है। अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक को गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन