फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A vacant house in Raigarh became target of thieves, after theft, the bed was set on fire

Raigarh Crime News: रायगढ़ में सूना मकान बना चोरों का निशाना, चोरी के बाद पलंग में लगाई आग,जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 05:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 Oct 2025 05:46 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया और जाते-जाते पलंग में आग लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
A vacant house in Raigarh became target of thieves, after theft, the bed was set on fire
पुलिस थाना पुसौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया और जाते-जाते पलंग में आग लगाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संवरापारा निवासी चंद्रकेतु धोबा ने बताया कि वह पिछले छह माह से अपने परिवार सहित झारसुगुड़ा जिले के बासनपाली गांव में रह रहा था। इस दौरान उसका घर बंद था। 21 अक्टूबर को उसे सूचना मिली कि मकान का ताला और खिड़की का शीशा टूटा हुआ है।
विज्ञापन


जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर पलंग जलकर खाक हो चुका था। वहीं घर में रखे किराना सामान के साथ-साथ फ्रीज, चार पंखे, गैस टंकी, गैस चूल्हा और कूलर का मोटर गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए), 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed