फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   8th standard student body found naked who had gone to collect Mahua

छत्तीसगढ़ में घिनौनी वारदात: 8वीं कक्षा की छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Sat, 26 Apr 2025 03:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्ष की नाबालिग लड़की जो कक्षा आठवीं छात्रा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर महुआ बिनने के लिए गई हुई थी।

विज्ञापन
8th standard student body found naked  who had gone to collect Mahua
छात्रा का शव नग्न अवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महुआ बिनने के लिए गई 8वीं कक्षा की छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला है। जिस हालत में उसका शव बरामद हुआ है, उसे देखकर पुलिस गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात के बाद उसका मर्डर कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरा मामला सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्ष की नाबालिग लड़की, जो कक्षा आठवीं छात्रा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर महुआ बिनने के लिए गई हुई थी। शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक भी खोजबीन करने के उपरांत भी परिजनों को उसकी कोई खबर नही मिली। वही शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने लड़की का शव देखा। परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुच जांच शुरू कर दी। लड़की का शव नग्न अवस्था पाया गया है। वही संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इसके बाद आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसके शव को काफी दूर तक घसीटकर ले गए और जंगल में फेंक दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि उसके शव को छिपाने, दफनाने की फिराक में थे। लेकिन इसमें आरोपी कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एंगल से पुलिस कर रही जांच
वही पुलिस घटनास्थल में पहुँचते ही क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की आशंका व्यक्त करते हुए तत्काल छात्रा के शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed