{"_id":"627162a7e8e14c332e6a7d8e","slug":"81-people-got-married-in-the-mass-marriage-ceremony-held-in-bilaspur-one-divyang-couple-also-took-holy-vows","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 81 जोड़े, दिव्यांग वर-वधू ने व्हीलचेयर पर लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 81 जोड़े, दिव्यांग वर-वधू ने व्हीलचेयर पर लिए सात फेरे
Tue, 03 May 2022 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 03 May 2022 10:43 PM IST
सार
रतनपुर में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दिव्यांग जोड़े ने व्हीलचेयर पर बैठ कर सात फेरे लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रतनपुर स्थित आदिशक्ति मां महामाया मंदिर में मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां 81 जोड़ों ने सात फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस कार्यक्रम में एक दिव्यांग जोड़े ने शादी की और व्हीलचेयर पर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए।
विज्ञापन
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मंदिर ट्रस्ट और राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अक्षय तृतीया के अवसर पर किया गया था। जानकारी के अनुसार इसके लिए लगभग 100 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से जांच-पड़ताल के बाद 81 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। संसदीय सचिव व तखतपुर से विधायक रश्मि आशीष सिंह ठाकुर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क था। वर-वधुओं को उनकी आवश्यकताओं का सामान भी दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सिरगिट्टी के रहने वाले ब्रज लाल सोनवानी और छतौना निवासी गौरी ने भी सात फेरे लिए। दोनों पैर से दिव्यांग हैं। उनके सात फेरों के लिए ट्रस्ट की ओर से व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।