{"_id":"5feb9b768ebc3e3c8f32f5d9","slug":"8-naxalites-surrender-in-chhattisgarh-and-six-maoists-arrested-by-police-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया समर्पण, झारखंड में छह माओवादियों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया समर्पण, झारखंड में छह माओवादियों को किया गया गिरफ्तार
Wed, 30 Dec 2020 02:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Naxalite - सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आठ नक्सलियाें ने आत्मसमर्पण किया है जिनमें चार पर पिछले साल भाजपा विधायक की हत्या का भी आरोप है। इसके अलावा झारखंड के गिरडीह में पुलिस ने छह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दक्षिणी बस्तर में सक्रिय आठ नक्सलियों ने सोमवार को दंतेवाड़ा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ जवानों के समक्ष समर्पण किया। पुलिस का दावा है सभी माओवादी विचारधारा से तंग आ गए थे और इसकी राह छोड़ना चाहते थे। इन आठ में से एक अयतु भास्कर के सिर पर 3 लाख रुपये का इनाम भी था। वहीं दो नक्सलियों पर एक एक लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
वहीं, गिरडीह में स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किए गए छह माओवादियों में से तीन के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से एक एके-47, दो इनसास, दो रेगुलर और एक एम16 रायफल बरामद किया। इसके अलावा डिटोनेटर और कारतूस बरामद किया हैं।
विज्ञापन