फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   13 dead and 14 injured in Bhilai steel plant blast in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : भिलाई स्टील प्लांट में धमाके से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, कई झुलसे

Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
13 dead and 14 injured in Bhilai steel plant blast in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन फटने से 9 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले मरने वालों की संख्या 9 बताई गई थी। इस बात की जानकारी जिले के पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने दी। उन्होंने ये भी बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।


loader
 
सिंह ने बताया कि संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन करीब कर्मचारी काम कर रहे थे तब वहां पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि हादसे के दौरान फायर ब्रिगेड और प्लांट मेंटेनेंस के कर्मचारी भी उपस्थित थेI सभी मृतक संयंत्र कर्मचारी हैं जो कि एनर्जी डिपार्टमेंट ऑर मेंटेनेंस विभाग के हैंI भिलाई स्टील प्लांट के कोक वन बैटरी नंबर ग्यारह में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था इसी दौरान गैस पाइप लाइन में आग लग गईI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed