फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   33 Naxalites gave up their weapons: Chief Minister Vishnudev Sai welcomed in CG

33 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, बोले- सरकार की पुनर्वास नीति का असर

Sun, 26 May 2024 12:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 May 2024 12:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 33 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्य धारा को अपनाया है। बीजापुर के 33 नक्सलियों में से तीन माओवादी 5-5 लाख के ईनामी थे, जिन्होंने आत्मसमर्पण किया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
33 Naxalites gave up their weapons: Chief Minister Vishnudev Sai welcomed in CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 33 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्य धारा को अपनाया है। बीजापुर के 33 नक्सलियों में से तीन माओवादी 5-5 लाख के ईनामी थे, जिन्होंने आत्मसमर्पण किया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर साथ ही राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। बीजापुर जिले में 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनरुत्थान के लिए कार्य करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि माओवादियों की विचारधारा बदलने और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर जिले के 33 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जाना अत्यंत ही सुखद है। बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटे इन माओवादियों का स्वागत है। हमारी सरकार इनके पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। इस महत्वपूर्ण कामयाबी के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप खोले जा रहे हैं, जो ग्रामीणों के लिए सहायता कैंप की तरह काम कर रही है। इसके साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी नक्सली प्रभावित होकर बंदूक छोड़ रहे हैं। बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले तैंतीस नक्सलियों में 3 नक्सली पांच-पांच लाख के इनामी थे। 2024 में अब तक 189 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 109 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed