{"_id":"63150dc709f37f2c657c8411","slug":"30-upa-mlas-staying-in-resort-in-chhattisgarh-returned-to-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिसॉर्ट में ठहरे यूपीए के 30 विधायक लौटे रांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिसॉर्ट में ठहरे यूपीए के 30 विधायक लौटे रांची
Mon, 05 Sep 2022 02:12 AM IST
Jeet Kumar
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिसॉर्ट में ठहरे यूपीए के 30 विधायक लौटे रांची
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में रिसॉर्ट में ठहरे यूपीए के 30 विधायक लौटे रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करेंगे। विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30, कांग्रेस के 18, राजद का एक विधायक है जबकि विपक्षी दल भाजपा के पास 26 विधायक हैं।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार के कम से कम 30 विधायक रविवार शाम विशेष चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचे। ये सभी विधायक 30 अगस्त से ही छत्तीसगढ़ में रायपुर के नजदीक एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। ये सभी सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए वापस लौटे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विपक्षी दल भाजपा द्वारा अपने विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल विधायकों को नवा रायपुर में एक लक्जरी रिसॉर्ट में ठहराया था।
विज्ञापन
एक कांग्रेस नेता ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ 30 विधायक रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हुए। इन सभी को रिसॉर्ट से पुलिस सुरक्षा में एक बस से एयरपोर्ट पहुंचाया गया। ये सभी विधायक रविवार शाम को छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।