{"_id":"64e8da45a1dac6435008ed86","slug":"22-patients-of-diarrhea-found-in-bilaspur-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का कहर: घुटकू में तीन दिन में मिले 22 मरीज, स्वास्थ्य विभाग बांट रहा दवाई; फिर भी सबक नहीं ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का कहर: घुटकू में तीन दिन में मिले 22 मरीज, स्वास्थ्य विभाग बांट रहा दवाई; फिर भी सबक नहीं ले रहे लोग
Fri, 25 Aug 2023 10:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:26 PM IST
सार
घुटकू में पिछले तीन दिनों से डायरिया फैला है। यहां 22 लोग बीमार हैं। उल्टी-दस्त से बीमार मरीजों का इलाज सिम्स और निजी अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में एक बार फिर डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। शहर से लगे घुटकू में पिछले तीन दिनों से डायरिया फैला है। यहां 22 लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक तौर पर दवा और ओआरएस बांटकर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली है। वहीं, उल्टी-दस्त से बीमार मरीजों का इलाज सिम्स और निजी अस्पतालों में जारी है।
विज्ञापन
शहर के चांटीडीह, मस्तूरी के मानिकचौरी के बाद अब घुटकू क्षेत्र भी डायरिया की चपेट में आ गया है। यहां पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो सर्वे टीम को मौके पर भेजा गया है और दवाएं बांटी गईं। जिन मरीजों को डायरिया है, उनकी सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चांटीडीह में पांच लोगों की मौत के बाद भी डायरिया से सबक लेने के लिए तैयार नहीं हैं। मानिकचौरी में स्थिति बिगड़ने के बाद नियंत्रित हुई है। घुटकू में लगातार मरीज निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है इलाके में सर्वे का दवाईयां दी जा रही है।
विज्ञापन