फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   2 sister fraud on building houses at low cost in Chhattisgarh

CG News: इनकी सूरत पर मत जाइए, बड़ी शातिर हैं ये दो सगी बहनें, इस तरह से देती हैं ठगी को अंजाम

Sun, 20 Aug 2023 06:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 20 Aug 2023 06:49 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। राजधानी में दो सगी बहनें लोगों को सस्ते कीमत पर मकान बनाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है।

विज्ञापन
2 sister fraud on building houses at low cost in Chhattisgarh
पुलिस गिरपत में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। राजधानी में दो सगी बहनें लोगों को सस्ते कीमत पर मकान बनाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दोनों बहनों को हिरासत में लिया है। मामले में दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों बहनें मिलकर 50 से 60 लोगों के साथ ठगी की हैं। दोनों बिहार की रहने वाली हैं, जो पांच सालों से रायपुर में रहकर इस तरह की गतिविधि को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर थाने की इंस्पेक्टर अचर्ना धुरंधर ने बताया कि रायपुर निवासी मोहम्मद फारुख खान और अन्य लोगों ने प्रीति और प्रिया चौधरी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। फारुख ने बताया कि ठगी की आरोपियों से उसकी पत्नी की फेसबुक से पहचान हुई। दोनों ने उसे कम कीमत पर घर बनाकर देने की बात कही। इस दौरान मोबाइल नंबर भी ले लिया। दोनों घर तक पहुंच गईं। दोनों ने कई प्रलोभन देकर मकान बनाने का ठेका लिया। साढ़े पांच लाख रुपए में मकान बनाकर देने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


'फर्जी हस्ताक्षर कर चेक दिया'
पीड़ित ने बताया कि घर बनाने और इससे रिलेटेड जानकारी के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाए थे, जिसमें नींव खोदने तक की जानकारी मिलती रही। इसके बाद मौके पर घर देखने गए। इस दौरान फर्जीवाड़े होने की जानकारी मिली। फर्जीवाड़े पता चलने पर पैसे मांगा। इस पर गिरोह ने फर्जी हस्ताक्षर कर चेक दिया, जो कि बैंक में डिसआर्डर हो गया। इस दौरान खान ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो उन्होंने ने एक और नया चेक दिया। इसके बाद दिए गए चेक का पेमेंट रुकवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'ऑफिस स्टाप हुई ठगी के शिकार'
इतना ही नहीं उसके ही ऑफिस में काम करने वाली स्टाप अलीशा साहू ने भी प्रिया और प्रीति चौधरी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि फेसबुक में दोस्ती पहचान हुई। इसके बाद उन्होंने ने उनके ऑफिस में काम पर रखा। वहीं दोनों बहनें मिलकर इमोशनल ब्लैकमेल करने लगी। इसके बाद अलीशा की मां के सोने के जेवर बंधक बनाकर बैंक से लोन ले लिया, जिसका ईएमआई भर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed