फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   16 leaders including Assembly candidate Jurri joined BJP

Lok Sabha Election 2024: जेसीसीजे को बड़ा झटका, जुर्री समेत 16 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 15 Feb 2024 11:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 Feb 2024 11:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले सोलह लोगों ने भाजपा की रीतिनीति व वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। 
 

विज्ञापन
16 leaders including Assembly candidate Jurri joined BJP
भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले बीजापुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर से विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे के प्रत्याशी रहे रामधर जुर्री समेत सोलह लोगों ने भाजपा की रीतिनीति व वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन


बीजापुर विधानसभा से जेसीसीजे के उम्मीदवार रहे रामधर जुर्री ने भाजपा की रीतिनीति व वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा के कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने अपने 16 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव व प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव व महेश गागड़ा के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया। जेसीसीजे से भाजपा में शामिल हुए नेताओं का भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और पार्टी का गमछा पहनाकर उनको भाजपा में प्रवेश कराया। 
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वालों में रामधर जुर्री के अलावा सुनील झाड़ी, सतीश जुमड़े, सुनीता तिवारी, सुशील नक्का, सुमित्रा तेलम, दिलीप सेंड्रा, मोहन करटम, प्रेम दुर्गम, रमेश गोटे, गणेश पोटाम, नारगो कुरसम, शंकर अंतरा, प्रताप कुंजाम, जीतू तेलम व मुनेश सेंड्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed