{"_id":"65bb9ca459bfb9e2a5064c87","slug":"12-accused-arrested-who-assaulted-and-vandalized-in-police-post-in-korba-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब जब्त करने पर बवाल: ग्रामीणों ने चौकी के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों से की मारपीट और तोड़फोड़; 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब जब्त करने पर बवाल: ग्रामीणों ने चौकी के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों से की मारपीट और तोड़फोड़; 12 गिरफ्तार
Thu, 01 Feb 2024 07:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:01 PM IST
सार
कोरबा जिले में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री को लेकर एक ग्रामीण पर कार्रवाई की थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट की और तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जटगा चौकी पुलिस ने मंगलवार की रात को अवैध शराब बिक्री को लेकर एक ग्रामीण पर कार्रवाई की थी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की और तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लगभग 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कुछ लोगों को लेकर जटगा चौकी पहुंची। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए और विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीण और पुलिस के बीच झूमा-झटकी शुरू हो गई। मारपीट और झूमा-झटकी का वीडियो चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
विज्ञापन
कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि जटगा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है और शराब बनाई भी जाती है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते आरोपी को चौकी लेकर आए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने चौकी के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि कभी भी लोग आक्रोश में आकर शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। वहीं, शासकीय काम में बाधा न डालें नहीं तो कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने 12 लोगों को सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।