फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   1180 assistant teachers will be appointed to the post of principal After one year in Balrampur Ramanujganj

CG: एक साल बाद 1180 सहायक शिक्षकों की प्रिंसिपल के पद पर होगी नियुक्ति, कोर्ट ने दिए निर्देश; ये था मामला

Thu, 01 Feb 2024 06:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Feb 2024 06:02 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में टी-संवर्ग के 1104 और ई-संवर्ग के 76 सहायक शिक्षकों को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, अब हाई कोर्ट के निर्देश के बाद नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
1180 assistant teachers will be appointed to the post of principal After one year in Balrampur Ramanujganj
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के छह विकासखंडों के टी-संवर्ग के 1104 और ई-संवर्ग के 76 कुल 1180 सहायक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय का पद पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति होने के बाद रुपये के लेनदेन का आरोप लगने व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवाज उठाने के बाद तात्कालिक कलेक्टर विजय दयाराम के ने नियुक्ति निरस्त कर दी थी। इसके बाद कुछ शिक्षक हाई कोर्ट की शरण में चले गए थे। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने 6-9 फरवरी तक ओपन काउंसलिंग जिला ग्रंथालय में आयोजित की गई है, जिसके बाद नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 अक्तूबर 2022 को को टी संवर्ग के 1104 और ई संवर्ग के 76 कुल 1180 सहायक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पदोन्नति कर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर नियुक्त किया गया था। तात्कालिक अधिकारियों के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर व्यक्तिगत आदेश जारी कर दिए गए थे। पदस्थापना को लेकर पैसे के लेनदेन का भी आरोप शिक्षकों द्वारा लगाया गया था। यहां तक की जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी पैसे के लेनदेन की बात कहते हुए इसका विरोध किया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद तात्कालिक कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा स्थापना निरस्त कर दिया गया था। कुछ शिक्षक पदस्थापन निरस्त होने के बाद उच्च न्यायालय की शरण में गए थे। उच्च न्यायालय के द्वारा काउंसलिंग कर पदस्थापना करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय के द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिला अंतर्गत सहायक शिक्षक के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के बाद पदांकन जिला स्तरीय ओपन काउंसलिंग के माध्यम से 6-9 फरवरी जिला कार्यालय बलरामपुर में किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष बाद भी नहीं मिल पाया था पदोन्नति का लाभ
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के भ्रष्ट कार्य प्रणाली के कारण सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति तो हो गई, लेकिन कई शिक्षकों को पदोन्नति का वेतनमान नहीं मिल पा रहा था। परंतु अब काउंसलिंग के बाद पदस्थापना के बाद सभी को पदोन्नति का वेतनमान मिल पाएगा।

दूसरे चक्र का प्रमोशन रुका
शिक्षा विभाग के द्वारा यदि निष्पक्षता पूर्वक सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सहायक शिक्षकों को ओपन काउंसलिंग कर पदांकन कर दिया जाता तो अब तक दूसरे चक्र का भी प्रमोशन एवं पदांकन हो जाता। समय से प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण सैकड़ो सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ समय पर नहीं मिल पाया।


सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला प्रवक्ता प्रभाकर मुखर्जी ने कहा कि इस बार किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होगा। संघ निष्पक्ष पदस्थापना करवाने के लिए वचनबद्ध है। सभी शिक्षक साथियों से अनुरोध है कि किसी भी बहकावे में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed