फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10 years three boys raped with six years minor girl in raipur

छह साल की छात्रा से दुष्कर्म, 10 वर्षीय तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 23 Aug 2019 03:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 23 Aug 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
10 years three boys raped with six years minor girl in raipur
बच्ची से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक स्कूल में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 10 वर्षीय तीन बालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के एक स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांचवी कक्षा के तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा इस महीने की 20 तारीख को जब स्कूल गई थी तब दो छात्र उसे स्कूल के बाथरूम में ले गए, एक अन्य छात्र बाथरूम के बाहर खड़ा हो गया। बाथरूम में छात्रों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वहां एक शिक्षिका ने बच्चों को देखा तब उन्होंने आरोपी छात्रों को डांटा और बालिका को प्रधान पाठिका के पास ले गई। बाद में छात्रा को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी तब उन्होंने गुरूवार शाम इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के माता पिता का कहना है कि घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को मिली तब उन्होंने आरोपी बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की थी। जब स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तब बच्ची के माता पिता पुलिस थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपी छात्रों के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों को अभी पकड़ा नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed