फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zakir Musa associates terrorists reveals Shocking facts, IB made alert to UP-Rajasthan

आतंकी जाकिर मूसा के साथियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, आईबी ने यूपी-राजस्थान को किया अलर्ट

Sun, 14 Oct 2018 03:48 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला,  जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला,  जालंधर Updated Sun, 14 Oct 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
Zakir Musa associates terrorists reveals Shocking facts, IB made alert to UP-Rajasthan
अंसार गजवा-तूल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा

अंसार गजवा-तूल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा के दो निकटवर्ती साथियों सोहेल और रफीक भट्ट की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि देश में मॉब लिचिंग में हुई मुसलमानों की मौत का बदला लेने की तैयारी मूसा कर चुका था। जालंधर में पकड़े गए हथियार व विस्फोटक पदार्थ इसी कड़ी का एक हिस्सा थी। इसके बाद से आईबी ने यूपी और राजस्थान के डीजीपी को चौकन्ना कर दिया है।

विज्ञापन


आईबी के आला अधिकारियों ने सोहेल से पूछताछ की तो पता चला कि जाकिर मूसा हापुड़ मॉब लिंचिंग में मारे गए गुलाम मोहम्मद की मौत से काफी दुखी था और अकसर कहता था कि इनका खून कर्ज है और ये कर्ज हम जरूर चुकाएंगे।
विज्ञापन


सोहेल और जाकिर मूसा के चचेरे भाई रफीक भट्ट से पूछताछ में यह भी साफ हुआ कि हापुड़ की घटना के साथ दादरी के अखलाक, राजस्थान के पहलू खां की मौत को भी जाकिर मूसा खुद पर कर्ज मानता था। सोहेल ने बताया कि जाकिर सबको तैयार करते हुए कहता था कि बस जेहाद के लिए तैयार हो जाओ। जब गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अटैक किए जाने की खबर मूसा को मिलती तो उसका खून खौल उठता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिर मूसा अपने डिप्टी रेहान के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के पुलिसकर्मियों पर फिदायीन हमले की योजना बनाकर बैठा था। रेहान पंजाब में चक्कर लगाकर भी गया था साथ ही पंजाब और जम्मू में पुलिस के दफ्तरों की कई जगहों की रेकी की है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि रेहान कहां-कहां होकर गया है और किसका नक्शा तैयार कर गया है। जाकिर मूसा की इस योजना का भी खुलासा हुआ है कि पुलिस स्टेशन और फौजी बंकरों पर पेट्रोल बम बरसाए जाएं। जाकिर युवाओं को हमेशा यही संदेशा देता था कि वह अपना नजरिया बदलें और सोच को इस्लामिक स्तर पर ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed