{"_id":"573b79224f1c1b644eac82c5","slug":"yuvraj-singh-reached-historic-gurdwara-with-mother-made-ardaas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां संग ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुंचे युवराज, अरदास करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां संग ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुंचे युवराज, अरदास करवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 18 May 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर युवराज सिंह मां के साथ
- फोटो : file photo
आईपीएल में सनराइजेस हैदराबाद के खिलाड़ी युवराज सिंह सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। वहीं, उन्होंने अपनी टीम द्वारा पंजाब किंग्स इलेवन की टीम को हराने पर शुकराना अदा करने के लिए अरदास करवाई। युवराज के साथ उनकी मां शबनम व अन्य पारिवारिक मेंबर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संगत ने युवराज का जोरदार स्वागत किया। युवराज यहां पाठी सिंहों व अपने प्रशंसकों के साथ 35 मिनट तक रहे। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की तरफ से युवराज व उनके पारिवारिक मेंबरों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
युवराज ने पूरे दरबार साहिब की परिक्रमा की। साथ ही गुरु के लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युवराज सिंह ने बताया कि उन्हें अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह के इस स्थान पर आने से इलाज के दौरान बहुत प्रेरणा मिली थी। इनकी बदौलत में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से निजात पाने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा अपनी टीम की जीत के लिए यहां आता हूं।
विज्ञापन