फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   YouTube vlogger Bhana Sidhu arrested by Punjab Police

Punjab: पुलिस ने चलती कार से उतारकर भाना सिद्धू को किया गिरफ्तार, आंदोलन में होना था शामिल, देर शाम रिहा

Mon, 18 Mar 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

भाना सिद्धू के एक साथी ने कहा कि फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सिद्धू को किस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उसको कुछ दिन पहले ही जमानत मिली थी, लेकिन पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू की गिरफ्तारी का वीडियो उसके पार्टनर ने ही बनाया था।

विज्ञापन
YouTube vlogger Bhana Sidhu arrested by Punjab Police
भाना सिद्धू को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यू-ट्यूब व्लॉगर व इन्फ्लुएंसर भाना सिद्धू को एक बार फिर पंजाब पुलिस ने लुधियाना में चलती कार से उतारकर गिरफ्तार कर लिया है। भाना सिद्धू अमृतसर में वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसके साथियों को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की जेल में ट्रांसफर किए जाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। देर शाम उसे रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने भाना सिद्धू को लुधियाना से अमृतसर जाते समय रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भाना की गाड़ियों का काफिला लुधियाना-अमृतसर हाईवे से गुजर रहा था तो पुलिस ने जाल बिछाकर गाड़ियों को रोका और कार में अगली सीट बैठे भाना सिद्धू को पकड़ लिया। सिद्धू की इस गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


वहीं सिद्धू के एक साथी ने कहा कि फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सिद्धू को किस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उसको कुछ दिन पहले ही जमानत मिली थी, लेकिन पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू की गिरफ्तारी का वीडियो उसके पार्टनर ने ही बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम ने भाना सिद्धू को चलती कार से उतारकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed