{"_id":"6484dfd5c0c01a1e91021d06","slug":"youth-should-adopt-clean-life-not-alcohol-and-drugs-sukhbir-singh-chandigarh-news-c-16-sml1026-161941-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और नशा नहीं, क्लीन लाइफ को अपनाएं युवा : सुखबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और नशा नहीं, क्लीन लाइफ को अपनाएं युवा : सुखबीर सिंह
विज्ञापन
चंडीगढ़। शराब और नशे की लत जीवन को बर्बाद कर देती है। अगर दुनिया को मुट्ठी में भरने का ख्वाब देखते हैं तो क्लीन लाइफ को अपनाइए। गंदी आदतों को अपने जीवन से साफ कर दीजिए। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में ही सफलता के सारे मंत्र छिपे हैं। सच कहूं तो जिसने ये मंत्र समझ लिया, उसका जीवन संवर जाएगा। यह बातें सौदा खरा-खरा सॉन्ग फेम पंजाबी गायक सुखबीर सिंह ने शनिवार को होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में आयोजित ट्रांसफॉर्म 7.0 कार्यक्रम में बतौर अतिथि कहीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने संगीत के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना शुरू किया था, तब सबकुछ बहुत कठिन था। कैसेट के दौर में एक गाने के रिलीज होने में कई साल गुजर जाते थे। लेकिन अब तकनीक ने सबकुछ बेहद आसान बना दिया है। युवा घर बैठे एक क्लिक पर सारी चीजें संभव कर सकते हैं। ये संगीत के चाहने वालों का दौर है। उनके लिए तमाम अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में जरूरत है खुद की सेहत और रियाज को मेनटेन करने की, क्योंकि इसी के बल पर सपना सच हो सकता है।
स्टार्टअप के लिए अवसर ही अवसर
कार्यक्रम के दौरान सुखबीर ने कहा, ‘ट्रांसफॉर्म 7.0 का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को संभावित निवेशकों के सामने अपने स्टार्टअप आइडिया को प्रदर्शित करने का अवसर देना और क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति विकसित करना था। मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि पंजाब का स्टार्टअप सीन सामने आ रहा है। एक एंजेल इन्वेस्टर के रूप में कुछ बेहतरीन स्टार्टअप आइडियाज की तलाश में हूं जिनको मैं सपोर्ट कर सकूं।’ ट्रांसफॉर्म 7.0 के अंतर्गत अनलॉकिंग द मेलोडीज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप नामक एक उल्लेखनीय सत्र में, पंजाब एंजल्स नेटवर्क के अध्यक्ष और सीईओ साहिल मक्कड़ ने सुखबीर से बात की और स्टार्टअप्स में निवेशकों की भूमिका, पंजाब में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम की तरक्की और चुनौतियों जैसे विभिन्न मुद्दों को छुआ। रियलटायम एंजल फंड, पंजाब एंजल्स नेटवर्क तथा गायक सुखबीर ने मुंबई के एक स्टार्टअप रिडिजाइन को 1.25 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।