फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth scorched due electric current while making video over goods train in Bathinda

जिंदगी से खिलवाड़: मालगाड़ी के ऊपर वीडियो बनाते वक्त करंट से युवक झुलसा, सोशल मीडिया पर करना था अपलोड

Wed, 16 Jun 2021 08:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया का शौक अब जिंदगी पर भी भारी पड़ने लगा है। वीडियो अपलोड करने का शौक इस कदर है कि लोग सुरक्षा चिंता को भी नजर अंदाज करते हैं। ऐसे में एक चूक जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। पंजाब के बठिंडा में ऐसा ही मामला सामने आया है। अब यह युवक अपने साथ हुए इस हादसे को जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।

विज्ञापन
Youth scorched due electric current while making video over goods train in Bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने का शौक एक युवक पर भारी पड़ा। दरअसल, युवक खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर वीडिया बना रहा था। इसी वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। घायल को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना संतपुरा रोड की है। युवक की पहचान 18 वर्षीय गुरनूर के रूप में हुई है। वह गोपाल नगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि संतपुरा रोड पर खड़ी मालगाड़ी की छत से एक युवक नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक बुरी तरह से झुलसा पड़ा था।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि युवक गुरनूर मालगाड़ी की छत पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। युवक को यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि जब युवक वीडियो बना रहा था तो गाड़ी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार से युवक का हाथ टकरा गया। वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर साहिल ने उसके 70 फीसदी झुलसे होने पर फरीदकोट के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed