फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth riding Activa snatched purse, arrested

Chandigarh News: एक्टिवा सवार युवक ने छीना पर्स, गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Youth riding Activa snatched purse, arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित ट्रिब्यून चौक के पास एक्टिवा सवार युवक ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति का पर्स छीन लिया। गुलशन कुमार निवासी ढेकहां लक्ष्मण टोला, जिला पूर्वी चंपारण ने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये व कई जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित के शोर मचाने पर एक्टिवा सवार युवक को कुछ लोगों ने वहीं दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ छीनाझपटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुलशन कुमार ने बताया कि बीते 26 मई की देर शाम वह बस स्टॉप सेक्टर-29 साइड ट्रिब्यून चौक के पास मौजूद था। इसी दौरान एक्टिवा सवार युवक आया और उसका पर्स छीन लिया। हालांकि, पर्स छीनने वाले युवक को मौके पर ही अन्य राहगीरों की मदद से दबोच लिया गया। आरोपी युवक की पहचान विशाल निवासी पीएच-एक राम दरबार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed