फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth power is the pillar of country's progress: Sonal Goyal

युवाशक्ति ही देश की प्रगति का आधार स्तंभ : सोनल गोयल

Wed, 14 Feb 2024 04:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Youth power is the pillar of country's progress: Sonal Goyal
सीयू के सभागार में युवाओं को संबो​धित करतीं आईएएस सोनल गोयल। स्रोत : सीयू 
चंडीगढ़।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में त्रिपुरा में सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में भरपूर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।सोनल ने कहा कि युवा मस्तिष्कों को राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है क्योंकि युवा शक्ति ही देश की प्रगति का आधार स्तंभ है।सोनल इन दिनों अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘नेशन कॉलिंग’ को लेकर एक नेशनल टूर कर रही हैं। इसके तहत वह देश भर के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं से संवाद कर रही हैं। कार्यक्रम में सोनल ने कहा कि देश की प्रगति का रोडमैप अकेले सरकार नहीं बल्कि राष्ट्र के युवा तय करेंगे और देश के प्रत्येक नागरिक की इसमें सक्रिय भागीदारी होगी।

सोनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं का बड़ा योगदान होगा। सोनल ने कहा कि आज के भारत की युवा शक्ति की आशाएं, अपेक्षाएं और आकांक्षाएं देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने कार्यक्रम के दौरान अपनी पुस्तक ‘नेशन कॉलिंग’ का भी जिक्र किया।सोनल ने बताया कि इस पुस्तक में उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की है। यह पुस्तक सिर्फ आईएएस और आईपीएस बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी युवाओं के लिए है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सफल होकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed