{"_id":"63db637a8045e355fa777b5a","slug":"youth-fell-down-from-7th-floor-in-haryana-civil-secretariat-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हरियाणा सिविल सचिवालय की नौवीं मंजिल से अकाउंट ऑफिसर ने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हरियाणा सिविल सचिवालय की नौवीं मंजिल से अकाउंट ऑफिसर ने लगाई छलांग, मौत
Thu, 02 Feb 2023 12:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:47 PM IST
सार
मनदीप कुमार कृषि भवन पंचकूला में तैनात थे। काम के सिलसिले में सचिवालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, पदोन्नति के बाद नई तैनाती से खुश नहीं थे। विभाग के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
हरियाणा सिविल सचिवालय की नौवीं मंजिल से वीरवार को सुबह 11 बजे एक कर्मचारी ने छलांग लगा दी। सचिवालय के कर्मचारियों ने आनन-फानन उसे पीजीआई पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनदीप कुमार (39) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पदोन्नति के बाद मनदीप अपनी नई तैनाती को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन
मनदीप कुमार पंचकूला सेक्टर-21 स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग निदेशालय (कृषि भवन) में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात थे। बताया जा रहा है कि अपने किसी काम से वह वीरवार को हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे थे। सुबह 11 बजे वह सचिवालय की नौंवी मंजिल पर गए और वहां से छलांग लगा दी। मनदीप को नीचे गिरते देख सुरक्षाकर्मी उनकी तरफ भागे।
विज्ञापन
जमीन पर गिरते ही वह अचेत हो गए। घटना के कुछ ही मिनटों बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों की मदद से पुलिस की गाड़ी में मनदीप को पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद तुरंत संबंधित थाना एसएचओ और डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इसके बाद पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई।
10 दिन पहले मनाया था जन्मदिन
पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मनदीप कुमार ने छलांग क्यों लगाई। हालांकि सूत्रों के अनुसार, मनदीप को हाल ही में पदोन्नति मिली है, लेकिन वह नई तैनाती को लेकर खुश नहीं थे। इस सिलसिले में विभाग के काफी काफी चक्कर भी काट रहे थे। मनदीप ने करीब 10 दिन पहले ही 21 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस अब विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।