{"_id":"69ea875c625b0ab09f04a01e","slug":"youth-dies-of-drug-overdose-police-awaiting-post-mortem-report-chandigarh-news-c-71-1-mli1010-141653-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एक 23 वर्षीय युवक को लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मौत का कारण नशे का ओवरडोज माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान सुमन रविदास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला था। फिलहाल जीरकपुर की बाजीगर बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
परिवार में उसकी मां, पत्नी और छह माह की एक मासूम बेटी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुमन तीन वर्ष से नशे का आदी था। इंजेक्शन से नशा करता था। उसके भाई ने बताया कि करीब तीन दिन पहले उसने घर पर ही नशे का इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। हालत लगातार खराब होती रही, लेकिन परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि उन्हें डर था कि अस्पताल ले जाने पर पुलिस कार्रवाई हो सकती है। इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में इलाज कराने में देरी कर दी। जब युवक की हालत अत्यधिक गंभीर हो गई, तब उसे ढकोली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर नशे की बढ़ती समस्या और उसके घातक परिणामों को उजागर कर दिया है। साथ ही, समय पर इलाज न मिलने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाने की बात भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि युवाओं को इस लत से बचाया जा सके।