फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress protest postpone NEET JEE exams many arrested

नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित करने के लिए युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protest postpone NEET  JEE exams many arrested
चंडीगढ़। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर वीरवार को जोरदार प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार के नेतृत्व में किरन खेर के आवास की तरफ कूच करने का प्रयास किया, जहां पुलिस ने उन्हें रोक गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को घसीटकर हटाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन वहां से हटाया।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं का विरोध कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किया जा रहा है। इस मौके पर लव कुमार सहित प्रदेश महासचिव आशीष गजनवी, जानु मालिक, सुखदेव सिंह, विनायक बंगीय, रवि पराशर, धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, आशु चौधरी को गिरफ्तार कर पर्चा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लव कुमार बोले- विकराल रूप ले चुकी महामारी, छात्र हित में केंद्र परीक्षा स्थगित करे
अध्यक्ष लव कुमार ने कहा, ‘देश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री, कुछ अन्य केंद्रीय मंत्री और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार का जेईई और नीट परीक्षाओं को स्थगित न करना समझ से परे है। हमारी मांग है कि छात्र हित में केंद्र सरकार को इन परीक्षाओं को स्थगित करना चाहिए। लाखों छात्रों के जीवन को खतरे में डालकर परीक्षा लेना गैर जरूरी कदम है।’ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव आशीष गजनवी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यह प्रदर्शन में जिला महासचिव नूतन कुमारी , जीशान खान, इकबाल खान, सलमान, राकेश चौहान,गुरसगर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों ने किया हवन
इन दोनों परीक्षाओं के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों ने सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में हवन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि आज जब कोरोना से कोई सुरक्षित नहीं हैं तो बेहतरीन सुविधाएं होने के का दावा भरने मात्र से ये कैसे गारंटी ले सकते हैं कि कोई भी छात्र संक्रमित नहीं होगा। ये देश के 25 लाख छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। आखिर सरकार उनकी जान खतरे में डालकर परीक्षा करवाने जैसा निर्णय कैसे ले सकती है। हवन के दौरान एनएसयूआई नेता सुखजीत, ऐतेंदरजीत रॉबी, सर्वोत्तम राणा, गुरकीरत पन्नू और राहुल कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed