फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress protest against wine shop in Bhagwanpura

भगवानपुरा में शराब ठेके के खिलाफ युवा कांग्रेस ने दिया धरना

Tue, 25 Aug 2020 10:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protest against wine shop in Bhagwanpura
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ के भगवानपुरा में शराब के ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों व यूथ कांग्रेस के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करने के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा ठेके को ताला लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद आईटी पार्क थाना पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान हुई जोर आजमाइश के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें आईटी पार्क थाने ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस सचिव दीपक लुभाना ने बताया कि पहले इस मसले को लेकर डीसी चंडीगढ़ को शिकायत दी थी। उन्होंने इस ठेके को बंद ना करके कहीं और शिफ्ट करने की भी मांग की, लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। प्रदेशाध्यक्ष लव कुमार ने भाजपा शासित प्रशासन को कोसते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझ कर भाजपा के दबाव में आकर इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ठेके का तब तक विरोध करेगी, जब तक इसे हटा न दिया जाए। भगवानपुरा गांव जैसे रिहायशी इलाके में ठेके को खोलना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

इस मौके पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी मुकेश कुमार, प्रदेश महासचिव आशीष गजनवी, जानू मलिक, साहिल दुबे, परीक्षित राणा, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगीया, जिला -1 उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला-2 उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, शाहबाज खान, वार्ड प्रधान शानू खान, जीशान, पंकज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed