फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth clashed with employee at petrol pump, called friends and assaulted, incident captured in CCTV

चंडीगढ़: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से भिड़ा युवक, दोस्तों को बुलाकर की मारपीट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sun, 19 Feb 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth clashed with employee at petrol pump, called friends and assaulted, incident captured in CCTV
चंडीगढ़। सेक्टर-4 स्थित पेट्रोल पंप पर बीती शुक्रवार शाम पेट्रोल के भुगतान को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक एक्टिवा सवार युवक ने भुगतान को लेकर पहले पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी से मारपीट की, फिर अपने साथियों को बुला लिया। स्कॉर्पियो से आए युवक-युवती में से युवती ने भी पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट की और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अपने स्तर पर जांच के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों को पता चला कि आरोपी कॉलेज के छात्र हैं। पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मचारी अजय ने एसएसपी विंडो पर शिकायत देने के साथ एसएसपी को मेल कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे एक युवक एक्टिवा से आया और पेट्रोल डलवाया। युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण भुगतान नहीं हुआ। कर्मचारी ने कहा कि कोई समस्या आ रही है तो पेट्रोल पंप पर बनी दुकान पर वह भुगतान कर सकता है। इस पर गुस्साए युवक ने अपना बैग फेंककर कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद फोन कर साथियों को भी बुला लिया। स्कॉर्पियो में युवक के साथ आई युवती ने भी पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बॉक्स
कर्मचारी से डिलीट करवाई वीडियो, युवती ने मारे मुक्के
इस पूरी घटना को एक कर्मचारी अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। मारपीट कर रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसका मोबाइल छीनकर पहले वीडियो डिलीट कराया, उसके बाद युवती ने उस कर्मचारी को मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। युवती के साथ आए युवक और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव कराने के बाद किसी तरह कर्मचारी को बचाया जा सका।
विज्ञापन


बॉक्स
पीयू की छात्रा है युवती, युवक कॉलेज का छात्र
वीडियो में कर्मचारी को मार रही युवती की पहचान पीयू की छात्रा के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ आया युवक एक कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। शिकायत में युवक पर मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट कराने का आरोप है। वहीं एक्टिवा सवार युवक और युवती को शिकायत में मुख्य आरोपी बनाया है। थाना पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से न लेने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी को मेल और एसएसपी विंडो पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed