{"_id":"627ac93574b8f06d6a0973e9","slug":"youth-celebrated-martyr-subedar-kaptan-singh-s-birth-anniversary-by-donating-blood-chandigarh-news-pkl450236974","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने रक्तदान कर मनाई शहीद सूबेदार कप्तान सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने रक्तदान कर मनाई शहीद सूबेदार कप्तान सिंह की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रक्तदान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सेक्टर-7 सी में शिविर लगाया गया। इसमें 54 युवाओं ने रक्तदान कर रक्षक फाउंडेशन के फाउंडर शहीद सूबेदार कप्तान सिंह की जयंती मनाई। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, रक्षक फाउंडेशन, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से व अमर फाउंडेशन के सहयोग से लगाए शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने भी योगदान दिया। इस अवसर पर 15 लोगों ने अंगदान का भी संकल्प पत्र भरा।
शिविर का उद्घाटन शहीद मेजर के अनुज राजपूत के पिता कुलबंश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वहीं, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता व प्रधान राकेश कुमार संगर और रक्षक फाउंडेशन के प्रधान मनोज कुमार व जनरल सेक्रेटरी वरिंदर शर्मा ने युवाओं से रक्तदान की अपील की।
मनोज कुमार ने 16वीं बार किया रक्तदान
इस अवसर पर मनोज कुमार ने 16वीं बार रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में इनर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक ग्रोवर, भूपेंद्र सिंह एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, वीरभान शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमारी, राजेंद्र कौशल, गुलशन कुमार, मोहिंदर कौर, दिव्या गुप्ता और रक्षक फाउंडेशन के रविंद्र चड्डा, नवीन तंवर ने सहयोग किया।