{"_id":"695d615a8c196684960a1ec0","slug":"youth-attacked-near-pgi-beaten-with-sticks-chandigarh-news-c-16-1-pkl1006-916763-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई के पास युवक पर हमला, डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई के पास युवक पर हमला, डंडों से पीटा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के पास एक युवक पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने खुड्डा लाहौरा निवासी उमेश चंद की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राजू, विनोद और उनके कुछ साथियों के रूप में हुई है।
पीड़ित उमेश चंद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह काम से लौटकर घर जा रहा था। जैसे ही वह पीजीआई क्षेत्र में 66 केवी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला किया और लात-घूंसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले के दौरान उमेश चंद के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ वाहन चालक रुक गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने उमेश चंद के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।