{"_id":"606cb7808ebc3ec39577f623","slug":"youth-akali-dal-and-bjp-leaders-face-protest-of-farmers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : हलवारा में किसानों ने अकाली नेताओं को दिखाए काले झंडे, फिरोजपुर में भाजपा जिला प्रधान को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : हलवारा में किसानों ने अकाली नेताओं को दिखाए काले झंडे, फिरोजपुर में भाजपा जिला प्रधान को घेरा
Wed, 07 Apr 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
हलवारा में अकाली नेताओं का विरोध करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को रायकोट में यूथ अकाली दल की रैली से पहले हलवारा के विभिन्न चौराहों पर किसान नेता काले झंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने रैली में शामिल होने जा रहे अकाली नेताओं को काले झंडे और चूड़ियां दिखाईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। किसानों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रैली में हलका दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि रास्ते में किसान विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने अपना रास्ता ही बदल लिया। कई नेताओं ने किसान विरोध को देख चेहरे ढक लिए थे। गौरतलब है कि यूथ अकाली दल की तरफ से एक सप्ताह से रायकोट में रैली करने के लिए प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
इस रैली में बिक्रम सिंह मजीठिया के शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन वह नहीं पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा नेता जतिंदर सिंह की अगुवाई में कई गांवों से किसान नेता विरोध करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
फिरोजपुर : किसान संगठनों ने भाजपा जिला प्रधान को घेरा
भाजपा के स्थापना दिवस पर किसान संगठनों ने फिरोजपुर में भाजपा जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह बग्गेके पिपल के घर का घेराव किया। साथ ही गुरुहरसहाए में जिला महासचिव अमनदीप गिरधर मिंटू के दफ्तर को घेर लिया। किसानों ने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी कि दफ्तरों से भाजपा का झंडा उतारा जाए।
भाजपा नेता अमनदीप गिरधर ने कहा कि देश में सभी नागरिकों को खुशी मनाने का अधिकार है। पूरे देश में भाजपा स्थापना दिवस मना रही है। वह भी मना रहे थे कि किसानों ने गोलूका मोड़ पर धरना लगाकर जाम लगा दिया। साथ ही उनका दफ्तर घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धरना कांग्रेस के इशारे पर लगाया गया है। वहीं किसान संगठनों का कहना है कि धरना किसानों की तरफ से लगाया गया है। किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर धरना नहीं दिया जा रहा है। जब तक दफ्तर से भाजपा का झंडा नहीं उतरेगा तब तक धरना जारी रहेगा।