{"_id":"5d122b958ebc3e3caa3e6c5f","slug":"young-woman-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी रास्ते में छेड़छाड़ करता, कभी शादी का बनाता दबाव, परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी रास्ते में छेड़छाड़ करता, कभी शादी का बनाता दबाव, परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम
Wed, 26 Jun 2019 12:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार की देर शाम को अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे गांव का युवक परेशान कर रहा था। वह कभी उसे शादी करने के लिए दबाव डालता था तो कभी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की बहन की शिकायत पर गांव निवासी सुखदेव सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बहन की शिकायत के मुताबिक मृतक इलाके में ही स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। आरोपी फैक्ट्री में जाकर उसे परेशान करता था और उस पर दबाव बनाता था कि वह उससे शादी करे। जब युवती ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने बदनामी के डर से युवती को काम से हटा लिया। इसके बाद भी आरोपी ने परेशान करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम को युवती और उसकी बहन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी मिल गया और रोक कर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ की।
विरोध करने के बाद युवती और बहन घर पहुंच गई। बहन परिजनों के पास बाहर बैठ गई और युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।