फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young singer Krishanu single tracks Dard e Dil and Aankhen Teri will release soon

लॉकडाउन में लिखे गीत: म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचाएंगे चंडीगढ़ के कृषाणु, इसी महीने आ रहे दो सिंगल ट्रैक

Fri, 03 Jan 2025 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2025 05:50 PM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर-21 के रहने वाले युवा सिंगर कृषाणु का बचपन शहर में ही बीता है। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी शहर में हुई है, उसके बाद वे फ्रांस चले गए। कृषाणु ने लॉकडाउन में कई गाने लिखे।

विज्ञापन
Young singer Krishanu single tracks Dard e Dil and Aankhen Teri will release soon
कृषाणु ने अपने सिंगल ट्रैक का टीजर लॉन्च किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के युवा कृषाणु (26) इस महीने अपने दो सिंगल्स, 'दर्द ए दिल' और 'आंखें तेरी' को रिलीज कर संगीत की दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी अनूठी शैली और भावनाओं से भरपूर संगीत के साथ कृषाणु दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों को जीतने आ रहे हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-21 के रहने वाले कृषाणु का बचपन शहर में ही बीता है। उनकी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है, उसके बाद वे फ्रांस चले गए। कृषाणु का कहना है कि उन्हें बचपन से ही लिखने का शौक था। कोविड में जब लॉकडाउन हुआ तो उन्होंने घर पर रहकर कई गाने लिखे। 
विज्ञापन


कृशाणु ने कहा कि पहला सिंगल 'दर्द ए दिल' 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। उन्हें यकीन है कि यह ट्रैक श्रोताओं के दिल की गहराइयों तक छू जाएगा। इस गाने में सपोर्टिंग फीमेल एक्टर के तौर पर श्रेया और मेल एक्टर के तौर पर प्रिंस हैं। गाना बीपी एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्माया गया और आर्यन बहल द्वारा निर्देशित यह गीत एक सिनेमाई अनुभव है, जो कृषानु की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज को और भी बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषानु ने बताया कि दूसरा सिंगल, 'आंखें तेरी' 27 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा, जो एक भावनात्मक और भावपूर्ण यात्रा पेश करेगा। स्टार कास्ट में महिला मॉडल के रूप में सहज होरा, महिला बाल कलाकार के रूप में गुरबानी कौर नागी और पुरुष बाल कलाकार के रूप में साहिब दांडीवाल को लिया गया है। यह गीत भी बीपी एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्माया गया है और आर्यन बहल द्वारा निर्देशित है।


कृषाणु चंडीगढ़ के डिजाइन और उद्यमशीलता क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। अब वे संगीत की दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाने जा रहे हैं। 

कृषाणु ने कहा कि मेरा उद्देश्य ऐसा संगीत बनाना था, जो इंसानी आत्मा को छू सके और एक अलग और अनोखा अनुभव दे सके। उन्होंने कहा कि यह गाने दिल की गहराइयों से निकले हुए भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं और यह उनकी सोच के अनुसार श्रोताओं से भी उसी तरह जुड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed