फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man attacked knife old enmity Chandigarh

चंडीगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked knife old enmity Chandigarh
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कालोनी में पुरानी रंजिश के चलते 6 से 7 युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान डड्डूमाजरा निवासी करण उर्फ बीन के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात रविवार रात करीब 9:30 बजे की है।
विज्ञापन

डड्डूमाजरा निवासी करण अपने दो दोस्तों के साथ चार मंजिल क्वार्टरों के पास पार्क से गुजर रहा था। आरोप है कि आरोपी युवक करण से पुरानी रंजिश रखते हैं। करण के दोस्तों ने बताया कि वह उन्हें पार्क में आने से मना करते थे और कहते थे यह पार्क उनका इलाका है। इसी के चलते जब करण अपने दोस्तों संग वहां से गुजरा तो उक्त सभी युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद कुछ ने उसके हाथ पकड़े और एक ने उसके पेट में चाकू घोंप दी। इससे करण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोगों को जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई। उपचार के बाद शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed