फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man arrest while roam on Activa with fake number plate in Chandigarh

चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा युवक.. जानिए कैसे घूम रहा था एक्टिवा पर

Sat, 10 Apr 2021 09:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Young man arrest while roam on Activa with fake number plate in Chandigarh
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को पकड़ा। पुलिस जांच में पता चला कि दो दिन पहले एक्टिवा सेक्टर-26 की सब्जी मंडी से चोरी किया गया था। पुलिस ने बापूधाम के रहने वाले आदिल खान (24) के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू करके पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की एक्टिवा पर राम दरबार की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने संजय कॉलोनी के पास नाका लगाकर वहां से गुजर रहे एक्टिवा चालक को रोककर पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा। जांच में सामने आया कि एक्टिवा पर लगा नंबर फर्जी है और उसे सेक्टर-26 सब्जी मंडी से चोरी किया गया था। पुलिस ने सेक्टर-26 थाना से पूछा तो पता चला कि मौलीजागरां के रहने वाले एक शख्स ने 7 अप्रैल को एक्टिवा चोरी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed