फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   YMCA Academy wins due to Paras' performance

पारस के प्रदर्शन से वाईएमसीए अकादमी को मिली जीत

Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
YMCA Academy wins due to Paras' performance
चंडीगढ़। पारस के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी ने सतगुरु क्रिकेट अकादमी की टीम को 60 रन से हरा दिया। हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला कैंबवाला के क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाए। निपुध ने 110 रन बनाए। अन्य खिलाड़ी पारस ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आलिफ ने 16 रन देकर 2 विकेट, रितेश ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतगुरु क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 31.2 ओवर में 140 के स्कोर पर सिमट गई। अनिकेत ने टीम के लिए सबसे अधिक 66 रन की पारी खेली। आलिफ ने 24 रन और मोनू ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में पारस ने 6 रन देकर 3 विकेट, ध्रुव ने 29 रन देकर 3 विकेट, जतिन ने 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। पारस को बल्ले और गेंद से बेहतर करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed