फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yellow Alert in Haryana for Rainfall and Thunderstorm, Weather Forecast

हरियाणा में अब एक सप्ताह तक होगी बारिश, अंधड़ का 'येलो' अलर्ट... फिर एकदम बढ़ेगी गर्मी

Tue, 02 Jun 2020 01:35 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Yellow Alert in Haryana for Rainfall and Thunderstorm, Weather Forecast
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में आगामी सप्ताह भी अंधड़ और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे मौसम में ठंडक रहेगी। 7 जून तक अधिकतम तापमान 38 सेल्सियस या इससे नीचे रहेगा। 8 जून से गर्मी बढ़ेगी। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। मेघ गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। इसके बाद वीरवार और शुक्रवार को भी अंधड़ के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चौथे दिन भी सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई।
विज्ञापन


प्रदेश में 11.2 एमएम औसत बारिश हुई। कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक 47.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं करनाल में 30.6, रेवाड़ी में 28.8 एमएम बारिश हुई। लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। रात का मौसम बेहद ठंडा हो गया। लोगों को कूलर व एसी बंद करने पड़ रहे हैं। रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


आगे ऐसा रहेगा मौसम
2 जून - सामान्य
3 जून - महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी जिले में बारिश, अंधड़ का येलो अलर्ट। 30-40 किमी. प्रति घंट की गति से अंधड़।
4-5 जून - पूरे प्रदेश में दो दिन तक अंधड़, बारिश का येलो अलर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed