फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   year 2017 first samjhauta express on attari station, pak people statement on terrorist

समझौता से आए मुसाफिर बोले, रिश्ते 'पाक' रहे, पड़ोसी 'शरीफ' रहे

Tue, 03 Jan 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 03 Jan 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
year 2017 first samjhauta express on attari station, pak people statement on terrorist
समझौता एक्सप्रेस
वर्ष 2017 की पहली समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तानी मुसाफिर भारत आए तो उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। आतंकियों पर भी खुलकर बोले। समझौता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय साढ़े बारह बजे से आधे घंटे देरी से पाकिस्तान से भारत पहुंची। समझौता एक्सप्रेस में दोनों देशों के बीच 196 मुसाफिरों ने यात्रा की। भारत से पाकिस्तान जाने वाले मुसाफिरों की संख्या 94 थी और पाकिस्तान से आने वाले मुसाफिरों की संख्या 102 थी।
विज्ञापन


समझौता एक्सप्रेस भारत से पाकिस्तान अपने निर्धारित समय डेढ़ बजे के बजाए दो बजकर पांच मिनट पर पाकिस्तान रवाना की गई। खास बात है कि 2017 की पहली समझौता भारत बिना मिठाई के आई। जबकि अमूमन तौर पर पर नववर्ष के पहली समझौता एक्सप्रेस में दोनों देशों के रेल अधिकारी नववर्ष की मुबारकबाद देते हुए एक-दूसरे को मिठाई दुआओं के साथ देते रहे हैं।
विज्ञापन


समझौता एक्सप्रेस से वतन लौटे कैराना के मोहम्मद नवाज कहते हैं कि मेरी यही दुआ है कि पाकिस्तान शरीफ बने। लाहौर की रहने वाली खातून बेगम कहती हैं कि दोनों देशों के बीच रिश्ते पाक रहे। यह संयोग है कि ठीक एक वर्ष पहले पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट में आतंकी कहर बरपाया और उसमें सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक का नाश हो, दोनों देशों का विकास हो

year 2017 first samjhauta express on attari station, pak people statement on terrorist
भारत और पाकिस्तान के बीच रेल व्यापार
पठानकोट पर आतंकी हमले की पहली बरसी पर आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के मुसाफिरों ने एक सुर में कहा कि आतंक का नाश हो, दोनों देशों का विकास हो। समझौता एक्सप्रेस के पाकिस्तानी गार्ड मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि मेरी यही दुआ है कि एक घर के दो परिवार आपस में मिल कर रहें। किसी तीसरे के बहकावे में न आए।

कराची के अनवर मियां ने कहा कि वह दिल्ली के दरियागंज से विभाजन में बंटे थे। 14 वर्ष बाद वीजा मिला है। सोमवार को पठानकोट आतंकी हमले की पहली बरसी व 2017 के  पहली समझौता को जीरो लाइन से ही सुरक्षा के चक्रव्यूह के बीच अटारी रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इसकी पांच चरण में चेकिंग की गई। पठानकोट आतंकी हमले की पहली बरसी पर समझौता एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत-पाक रेल व्यापार दूसरे दिन भी ठप
भारत-पाकिस्तान के बीच 2017 के दूसरे दिन भी व्यापार ठप रहा। पाकिस्तान रेलवे ने सोमवार को भी मालगाड़ी लेने-देने से इंकार कर दिया। इसके पहले रविवार को पाकिस्तान रेलवे ने मालगाड़ी भेजने से इंकार कर दिया था और भारतीय इंजन तीन घंटे बाद वापस अटारी से अमृतसर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed